पावनसिटी  खंडवा
खंडवा – जिला पंचायत खंडवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौडा ने बुधवार को खालवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पटाल्‍दा और रोशनी का दौरा कर वहां विभिन्न योजनाओं के तहत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत गांव में बनाये जा रहे सामुदायिक रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया।
मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौड़ा ने संबंधित अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं निर्माण एजेंसियों को निर्धारित तकनीकी मापदंडों एवं स्वीकृत कार्ययोजना के अनुसार निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह की दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किये जाएं ताकि गांव में वर्षा का अधिकतम जल रोका जा सके । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी डॉ. गौड़ा ने निरीक्षण के दौरान आजीविका भवन का भी निरीक्षण किया और वहां उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से भी चर्चा की।

Leave a Reply