पावनसिटी टिमरनी
टिमरनी- नगर में अम्बेडकर जी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर लम्बे समय से मांग की जा रही है, इसी मांग को लेकर एक बार फिर भीम आर्मी के सदस्यों ने एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप कर नगर में मूर्ति लगाने की मांग की है।भीम आर्मी के युवाओं ने सीएमओ शेख अकबर से भी मुलाक़ात कर अपनी बात रखी। इस दौरान वार्ड क्र एक पार्षद नागरे से भी समस्या को लेकर चर्चा की गयी। पार्षद श्रीमती मीना नागरे ने बताया कि 2023 में परिषद की बैठक में प्रस्ताव मेरे द्वारा रखा गया था जिसे सर्व सम्मति से पारित भी किया जा चुका है, जल्द ही परिषद में चर्चा क़र मूर्ति लगाने के प्रयास किये जावेंगे। अम्बेडकर जी की मूर्ति स्थापित कराने के लिए भीम आर्मी के युवाओं ने विधायक अभिजीत शाह से भी मुलाक़ात क़र मूर्ति लगवाने के लिए चर्चा की तो विधायक अभिजीत शाह ने टिमरनी सीएमओ से दूरभाष पर चर्चा क़र अम्बेडकर जी की मूर्ति विधायक निधि से दिलाने के लिए कहा गया।
भीम आर्मी के तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र हरियाले ने बताया कि अम्बेडकर जी की जयंती 14 अप्रेल को है इसके पूर्व नगर में मूर्ति स्थापित होना चाहिए। अगर मूर्ति अप्रेल तक नहीं लगायी जायगी तो भीम आर्मी आंदोलन करके मूर्ति स्थापित करवाएगी। इस दौरान भीम आर्मी संगठन के उपाध्यक्ष दुर्गेश पवार महासचिव पवन निमोरे धर्मेंद्र कटारे सचिव शिव गंधवाने संगठन मंत्री लवकेश झवरे कोषाध्यक्ष शुभम धनवारे एवं मिडिया प्रभारी दीपेश कहार सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply