पावनसिटी समाचार हरदा
जिले में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह 1 जनवरी26 से 31 31 जनवरी 26 तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा ऑटो चालकों एवं ऑटो यूनियन सदस्यों के सहयोग से एक जागरूकता ऑटो रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से ऑटो चालकों द्वारा शहरवासियों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया।
रैली में शामिल प्रत्येक ऑटो में यातायात नियमों से संबंधित स्टीकर लगाए गए, ताकि सवारी द्वारा यात्रा के दौरान नियमों को पढ़कर समझा जा सके एवं उन्हें अपनाने हेतु प्रेरणा मिले।
शहर के सार्वजनिक स्थल जैसे- एटीएम ,बैंक , हॉस्पिटल में भी यातायात जागरूकता के संबंध में स्टीकर एवं होर्डिंग लगाये जा रहे है
यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर यातायात पुलिस हरदा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर अभियान, रैली एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जिससे सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
ऑटो रैली का मार्ग पुलिस कंट्रोल रूम हरदा से प्रारंभ होकर नारायण टॉकीज, चांडक चौक, घंटाघर, जैसानी चौक, टांक चौक, प्रताप टॉकीज, तिवारी कोचिंग होते हुपुनः पुलिस कंट्रोल रूम हरदा तक रहा

