खंडवा, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने जिले के सभी अधिकारियों को अपनी अपनी अधीनस्थ संस्थाओं का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में  जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक  नीरज पाराशर ने विभाग द्वारा संचालित विकासखंड खालवा के हायर सेकेंडरी स्कूल मलगांव, हाई स्कूल सिरपुर, हाई स्कूल मोहन्याखेड़ा, माध्यमिक विद्यालय सिरपुर, प्राथमिक विद्यालय सिरपुर, प्राथमिक विद्यालय मल्हारगढ़ का आकस्मिक निरीक्षण किया । उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर बोर्ड परीक्षाफल में सुधार लाने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा टॉपर विद्यार्थियों की आदर्श उत्तर पुस्तिकाएं दिखाने के निर्देश भी दिए, ताकि विद्यार्थी समझ सकें कि प्रश्नों का उत्तर किस तरह से लिखा जाए ताकि बोर्ड परीक्षाओ में अधिक नंबर प्राप्त हों।