पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

हरदा हरदा शहर के  छीपानेर रोड ढाबा संचालक पर अवैध शराब विक्रय और नशे के अड्डों पर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने कल रात ताबड़तोड़ कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन और सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती की अगुवाई में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर छिपानेर रोड और हाईवे के सभी ढाबों का औचक निरीक्षण किया।

पुलिस के पहुंचते ही ढाबों पर शराब पी रहे लोग घबराकर भाग खड़े हुए, जबकि कई ढाबा संचालकों में भी अफरा-तफरी मच गई। बहुत समय से छिपानेर रोड के किनारे बने धावो पर लोगों को शराब पड़ोसी जा रही थी इसकी शिकायत कई बार किया जा चुकी थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई  प्रभारी सोहनलाल भारती ने कल रात हरदा के इन ढाबों पर तहत के समय अपने दल बल के साथ तवा तोड़ कार्रवाई की पुलिस ने डाबो को चेक कर अब शराब का सेवन कर रहे लोगों को देखा गया पुलिस को हटा देखकर ढाबे पर जो शराब सेवन कर रहे थे वह वहां से रफू चक्कर हो गए हरदा सिटी थाना प्रभारी ने संचालकों को चेतावनी दी की आगे इस तरह की शराब पिलाकर ढाबे का संचालन ना करें कभी ऐसा करते पाए गए तो ढाबा का कानूनी कार्रवाई की जाएगी और ढाबों को सील किया जाएगा और मुकदमा दर्ज किया जाएगा

शराबियों और अवैध ढाबों पर पुलिस की सख्ती 20 मिनट में पूरी रोड पर छापेमारी…

हरदा जंक्शन की खबर सामने आने के कुछ ही समय बाद में पुलिस ने कार्रवाई कर यह साबित कर दिया कि अब अपराध और अवैध कारोबार पर समझौता नहीं किया जाएगा। केवल 20 मिनट के भीतर पूरी छीपानेर रोड और हाईवे पर पुलिस टीम ने दबिश दी। राजपूत ढाबा, संगम ढाबा, जलसा ढाबा, पंडित जी ढाबा सहित कई स्थानों पर पुलिस पहुंची, जहां शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर मौजूद ढाबा संचालकों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि आगे किसी भी ढाबे पर शराब या नशा करते व्यक्ति पाए गए, तो उन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक बार की नहीं, बल्कि लगातार जारी रहेगी।

शराबियों और अपराधियों में बढ़ा पुलिस का खौफ, जनता ने जताया धन्यवाद…

इस कार्रवाई से न केवल शराबियों में दहशत का माहौल बना है, बल्कि अवैध ढाबा संचालक भी सकते में आ गए हैं। लंबे समय से स्थानीय नागरिक अवैध शराब बिक्री, राह चलती महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें, गाली-गलौज और सड़क पर झगड़े जैसी घटनाओं से परेशान थे। अब पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जनता ने राहत की सांस ली है।
नागरिकों ने पुलिस अधीक्षक शशांक दुबे और उनकी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि हरदा पुलिस ने यह दिखा दिया है कि कानून का राज अब भी बरकरार है।

 हरदा में कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से यह संदेश साफ है कि अब शहर में कोई भी व्यक्ति कानून से ऊपर नहीं। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध शराब विक्रेताओं, नशे के अड्डों और असामाजिक तत्वों पर अब सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
इस कार्रवाई ने हरदा पुलिस की सक्रियता और सख्ती की एक नई मिसाल पेश की है जिससे अब अपराधियों और शराब माफियाओं में पुलिस का नाम सुनते ही खौफ नजर आ रहा है।

जैसा कि पुलिस अधीक्षक शशांक दुबे ने आमजन को अपना सार्वजनिक तौर पर नंबर दिया था कि कहीं पर भी अगर कोई अवैध गतिविधि दिखाई दे तो सीधा उनसे संपर्क 95608 64875 कर सकते है।