पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को मद्यनिषेध संकल्प दिवस के रूप में मनाया जायेगा। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा इस अवसर पर समाज में मदिरा पान एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थाें के प्रयोग पर रोकथाम के लिए नागरिकों को प्रेरित करने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इस अवसर पर नागरिकों से मदिरा पान त्यागने के संकल्प पत्र भरवाये जायेंगे तथा मद्य पान न करने संबंधी शपथ दिलाई जायेगी। विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में इस दौरान सेमिनार, वर्कशाप, रैली, प्रदर्शनी, वाद-विवाद, निबंध लेखन, मानव श्रृंखला, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नाटक, गीत, नृत्य जैसे आयोजन भी किये जायेंगे। कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने उप संचालक सामाजिक न्याय को निर्देश दिए हैं कि 30 जनवरी को शासन के निर्देश अनुसार मद्य निषेध जागरूकता सम्बंधी कार्यक्रम आयोजित करें।

Leave a Reply