पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा 
खण्डवा – कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने  मदिरा के अवैध संग्रहण व विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी  विकास मंडलोई ने बताया कि  पुनासा क्षेत्र के ग्राम अंजनिया, पुनासा टप्पर, धावड़िया, फोकटपुरा एवं मूंदी क्षेत्र के ग्राम बिजोरामाफ़ी, मुंदी-बीड़ रोड, केनूद रोड स्थित होटल- ढाबो में दबिश की कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कुल 45 पाव देशी मदिरा, 27 केन एवं 4 बोटल बीयर, 55 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 750 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 प्रकरण कायम किए गए।जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 91000 रूपये है।
इसके अलावा  अहमदपुर खेगॉव एवं कुंटी भेरूखेड़ा में दबिश की कार्यवाही की । इस कार्यवाही में कुल 81 पाव देशी मदिरा प्लेन ,17 बोटल बीयर, 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 250 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। महुआ लहान को विधिवत मौके पर नष्ट किया गया। कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 12 प्रकरण कायम किए गए। जप्तशुदा मदिरा एवं महुआ लहान का बाजार मूल्य लगभग 35300 रूपये है। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।