पावनसिटी समाचार खण्डवा
खण्डवा – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने  नर्मदापुरम जिले के माखन नगर में आयोजित लाड़ली बहनों के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” अंतर्गत प्रदेश की लगभग 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार बहनों के खातों में लगभग 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इसके साथ ही 29 लाख बहनों के खातों में उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा ने बताया कि “मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना” के तहत आज मुख्यमंत्री जी द्वारा खण्डवा जिले की 2,09,754 लाड़ली बहनाओं के खातों में कुल 30,85,10,400 रुपये की राशि अंतरित की गई।