पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

संपादक अशफाक अली मेरे द्वारा भी  शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में अध्ययन किया गया है मैंने हरदा की शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से M.Com किया था उसे पल को आज भी याद करते हैं वह पुराने दोस्त वह पुराने शिक्षक किसने हमको  पढ़ाया और आज इस मुकाम पर पहुंचा हम सभी शिक्षकों का सम्मान करते हैं और आने वाले शिक्षकों को स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय के छात्र छात्रों की उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हैं की हरदा के छात्र-छात्रा हरदा का नाम ऐसे ही रोशन करते आएंगे हरदा की शान बनाए रखेंगे इस महाविद्यालय ने हरदा शहर के पड़े विद्यार्थियों को बड़े-बड़े  मुकाम पर  पहुंचा है महाविद्यालय में उसे सत्र में जो भी शिक्षक शिक्षिकाएं ने हमें पढ़ाया है उन्हें आज हम आभार प्रकट करते हैं शासकीय महाविद्यालय में उस समय सागर यूनिवर्सिटी हुआ करती थी बाद में इससे महाविद्यालय को बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में मान्यता प्राप्त हो गई थी और आज भी बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल से स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय का संचालित हो रही है

हरदा जिले में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में आज दिनांक 07/12/25 को एलुमनी मीट ” भूतपूर्व विद्यार्थियों” का मिलन समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ संगीता बिले,मुख्य अतिथि डॉ जगदीश सूचिक, श्रीमती रेखा केकरे गोल्ड मेडलिस्ट,  प्रवीण अग्रवाल, श्रीमती रागिनी वर्मा,श्रीमती किरण सर्राफ के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में सन 1977 से 1980 के मध्य अध्ययन करने वाले विद्यार्थी उपस्थित रहें जो कि आज देश विदेशों में हरदा का नाम गौरवान्वित कर रहे है।
प्राचार्य डॉ संगीता बिले ने स्वागत भाषण में कहा कि आप पूर्व विद्यार्थियों का आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
श्रीमती रागिनी वर्मा ने कहा कि कॉलेज की यादें वापस तरोताजा हो गई । प्रवीण अग्रवाल ने कविता सुनाकर महाविद्यालय के पढ़ाई के दौरान की स्मृति साझा की ।
श्रीमती रेखा केकरे ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें अपने कॉलेज के प्राध्यापकों द्वारा दी गई शिक्षा का अनुसरण कर रहे है।आज जो कुछ भी है इस महाविद्यालय तथा गुरुजनों के कारण है।
डॉ जगदीश सूचिक ने अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य परम्परा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा में हम अपनी सेवाएं दे रहे है ये सौभाग्य की बात है। इस कार्यक्रम के द्वारा हमे अपने पुराने साथियों के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
अन्य सभी उपस्थित जनों ने अपने अपने अनुभव सांझा किए।
भूतपूर्व विद्यार्थियों द्वारा स्मृति स्वरूप महाविद्यालय को *वॉटर कूलर* भेंट किया गया हैं। महाविद्यालय द्वारा भी सभी भूत पूर्व छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान किये गए
संपूर्ण कार्यक्रम का सफलतम संचालन श्री बसंत सिंह राजपूत द्वारा किया गया
इस दौरान महाविद्यालय स्टॉफ से डॉ राकेश परस्ते, देवेंद्र रोडगे,मनीष परसाई, एस सी पस्टारिया ,आर के बिल्लौरे सहित समस्त स्टॉफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।