पावनसिटी  खण्डवा
खण्डवा -नागरिकों को उनकी पात्रता अनुसार सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रदेश में इन दिनों “संकल्प से समाधान” अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को खण्डवा विकासखण्ड के ग्राम अमलपुरा व कालमुखी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का निःशुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जुगतावत ने बताया कि ग्राम कालमुखी में आयोजित शिविर में कुल 310 मरीजों तथा ग्राम अमलपुरा में आयोजित शिविर में 255 मरीजों का उपचार किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में मरीजों की उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हीमोग्लोबिन व सिकलसेल की जांच कर उन्हें दवाईयां वितरित की गईं। टी.बी. के संभावित मरीजों का स्पुटम कलेक्शन भी किया गया। शिविर में अमलपुरा में 23 व कालमुखी में 27 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। शिविर में सीबीएमओ डॉ. एन.के. सेठिया, डॉ. गौतम गुर्जर, डॉ. शीतल शर्मा, डॉ. चन्द्रपाल सोलंकी, डॉ. शुभांगी पांडे, सुपरवाइजर, सी.एच.ओ. व एएनएम ने सेवाएं दीं।

Leave a Reply