पावनसिटी हरदा

 टिमरनी संवाददाता- ब्रजेश रिछड़िया

टिमरनी-  शासकीय टोडरमल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर में कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह में समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन-अर्चन प्राचार्य द्वारा किया गया। इसके उपरांत कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का पुष्पगुच्छ व उपहार देकर स्वागत किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विभिन्न खेल खेले गए। प्राचार्य दुबे द्वारा कक्षा 12वीं के समस्त विद्यार्थियों को आगामी परीक्षा के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए अच्छी तैयारी करने को कहा गया और आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया। विदाई समारोह के इस अवसर पर प्राचार्य योगेश दुबे राजेंद्र तुले गजाधर माणिक अश्विनी पालीवाल विनोद कछवाह ज्ञानदास वर्मा सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply