पावनसिटी समाचार हरदा

हरदा -युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत हरदा में अंतरजिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम सीता राम पैलेस मैरिज गार्डन में किया गया। कार्यक्रम मे जिला इंदौर से 15 से 29 वर्ष के 37 प्रतिभागी हिस्सा लिया ।

कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिवस में मुख्यातिथि के द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी को माल्यार्पण, दीप प्रजलित कर प्रथम सत्र का प्रारंभ हुआ प्रथम सत्र में मुख्यातिथि कमल पटेल ( पूर्व कैबिनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन) ने युवाओं को हरदा जिले की संस्कृति से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रथम दिवस नीरज गुर्जर (सहायक प्राध्यापक मास्टर ऑफ सोशल वर्क) की उपस्थिति में हुआ।वही उपयोगी कीट का वितरण भी माननीय मुख्यातिथि के हाथों से किया गया। द्वितीय दिवस मे कार्यक्रम की शुरुआत योग क्रियाएं से हुई वही योगा कमल मदुलकर ने कराया। एवं सत्रों में SDRF होम गार्ड ने आपदा प्रबंधन, साइबर जागरूकता, यातायात नियमों , मानसिक स्वास्थ्य और युवा सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से चर्चा की । फील्ड विजित में ऋद्धेश्वर और सिद्धेश्वर मंदिर, शिव करुणाधाम मंदिर,जोगा फोर्ट, हिंडोलनाथ और गुप्तेश्वर महादेव मंदिर,शहीद गैलरी, निर्मल इंडस्ट्रीज, बैम्बू क्राफ्ट फैक्ट्री उड़ा, जिला न्यायालय और कलाग्रह गैलरी का भ्रमण कराया।
समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमल पटेल ने इंदौर से आये प्रतिभागियों के साथ चर्चा की और प्रतिभागियों ने अपना अपना अनुभव उनके साथ सांझा किया।अंत मे सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र और फ़ोटो फ्रेम देकर उनका सम्मान किया गया । कार्यक्रम के सफल संचालन मे राहुल जाट , मयंक शर्मा,साहिल तिलोटिया , नरेंद्र राणा, दीपक गौर और ऋषभ बैरागी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का आभार मेरा युवा भारत हरदा जिला युवा अधिकारी मोनिका चौधरी द्वारा किया गया।