पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन व यातायात नियमों की दी महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस अधीक्षक हरदा  शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

डीएसपी (महिला सेल), सुश्री अरुणा सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या आपराधिक हरकत का सामना होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने एवं परिजनों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, हिट एंड रन प्रतिकार योजना एवं कैशलेस उपचार योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर द्वारा छात्राओं को ध्यान (मेडिटेशन) करने की विधि एवं उसके लाभों के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई।प्रेस नोट
जिला हरदा। दिनांक 19.11.25
पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन व यातायात नियमों की दी महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस अधीक्षक  शशांक के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिला पुलिस बल द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, यातायात जागरूकता, एवं शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
डीएसपी (महिला सेल), सुश्री अरुणा सिंह द्वारा छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने शासन द्वारा संचालित प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी प्रकार की अभद्रता, छेड़छाड़ या आपराधिक हरकत का सामना होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।
यातायात प्रभारी सूबेदार उमेश ठाकुर द्वारा छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए उन्हें स्वयं नियमों का पालन करने एवं परिजनों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित राहवीर योजना, हिट एंड रन प्रतिकार योजना एवं कैशलेस उपचार योजना के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही रक्षित निरीक्षक रजनी गुर्जर द्वारा छात्राओं को ध्यान (मेडिटेशन) करने की विधि एवं उसके लाभों के बारे में उपयोगी जानकारी दी गई।