पावनसिटी समाचार खण्डवा
खण्डवा – भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 16 जनवरी रात्रि में ओंकारेश्वर आएंगी तथा 17 जनवरी को सिंगाजी मंदिर एवं खण्डवा के दादा जी धूनीवाले मंदिर में दर्शन करेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर 16 जनवरी को शाम 7 बजे ओंकारेश्वर आएंगी तथा ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन करेंगी। इसके बाद रात्रि 8 बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे सिंगाजी पावर प्लांट स्थित रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगी। अगले दिन 17 जनवरी को सुबह 9ः30 बजे केन्द्रीय मंत्री श्रीमती ठाकुर संत सिंगाजी समाधि के दर्शन करेंगी तथा इसके बाद प्रातः 10 बजे बाल भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। मंत्री श्रीमती ठाकुर दोपहर 2 बजे दादा जी धूनीवाले मंदिर में दर्शन करेंगी और इसके बाद धार के लिए प्रस्थान करेंगी।
