कलेक्टर  सिद्धार्थ जैन आमजन से अपील की है कि वे शुद्ध पेयजल का ही उपयोग करें. किसी भी स्थान पर पेयजल की अशुद्धता पाई जाती है तो इसकी जांच के लिए 181 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें. शनिवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा नगरीय विकास विभाग के अधिकारियों की आयोजित मीटिंग में उन्होंने निर्देश दिए की पेयजल की पाइपलाइन एवं सीवर लाइन की गूगल ऐप से मैपिंग की जाए. जिन स्थानों पर सीवर लाइन एवं पेयजल की पाइपलाइन समानांतर हैं उनको अलग करने के प्रस्ताव तैयार किया जाएं .उन्होंने निर्देश दिए की सीएम हेल्पलाइन में पेयजल से संबंधित जो शिकायत लंबित हैं उनका तत्काल निराकरण हो. प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में पानी की टेस्टिंग की किट उपलब्ध रहे. जिले में कहीं भी दूषित पेयजल आपूर्ति की स्थिति ना बने, सभी स्थानों पर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए .नगरीय विकास एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी शुद्ध पेयजल की उपलब्धता के लिए सजग रहें.