पावनसिटी समाचार खंडवा
खण्डवा – पुनासा विकासखण्ड के ग्राम नेतनगांव निवासी मुकेश पिता श्रवण की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। बचपन से ही कच्चे मकान में रहा। बड़ा हुआ, शादी हुई और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण जैसे तैसे करने लगा। ऐसे में पक्का मकान बनाना उसके लिए सपने जैसा था। गांव के पंचायत सचिव ने एक दिन मुकेश को बताया कि *“प्रधानमंत्री आवास योजना”* में उसके नाम से पक्का आवास स्वीकृत हो गया है, जिसके लिए 1.35 लाख रूपए उसे मिलेंगे।
“प्रधानमंत्री आवास योजना” में अपने चयन की खबर से मुकेश की खुशी का ठिकाना न रहा। कुछ ही दिनों में पक्के मकान के लिए राशि उसके खाते में आ गई और मकान निर्माण में मुकेश एवं परिवार के अन्य सभी बड़े लोगों ने मेहनत भी की। जिससे बहुत अच्छा पक्का मकान कुछ ही दिनों में बनकर तैयार हो गया। मुकेश कहता है कि “प्रधानमंत्री आवास योजना” की मदद से पक्के मकान का मालिक बनने का उसका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। अब मुकेश नये पक्के मकान में अपने परिवार के साथ खुशी से रह रहा है।
श

