पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

हरदा – मेरा युवा भारत जिला युवा अधिकारी श्रीमती मोनिका चौधरी ने बताया कि मेरा युवा भारत हरदा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा विकसित भारत के तहत अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में प्रातः काल योग शिक्षक  कमल मादुलकर सभी युवाओं को योग प्राणायाम करवाया। तत्पश्चात सभी बच्चों को विजिट हेतु डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट कार्यालय हरदा में भ्रमण करवाया गया पी. सी.  जे. ल. कोठारी द्वारा आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन कर किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने या बचाव के गुर सिखाए गए । साइबर सेल SP ऑफिस हरदा से  मनोज दोहरे और श्री लोकेश द्वारा साइबर जागरूकता और साइबर से सम्बंधित जानकारी दी गई।
अगले सत्र मे हरदा की heartfullness संस्थान से डॉ संजय गुर्जर और डॉ राजीव पटले ने मेडिटेशन और मन की शांति और दिल को कैसे स्वास्थ्य रखें जैसे महत्वपूर्ण जानकारियां युवाओं के साथ सांझा की।
अगले सत्र मे हरदा डिग्री कॉलेज से  सत्येंद्र सिंह परिहार के द्वारा क्रिएटिव और इंटरैक्टिव सेशन किया गया वहीं युवाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व जिला संगठक द्वारा पारंपरिक खेल खिलाए गए जिसके कैसे भाई कैसे, कितने भाई कितने, राम रावण अन्य खेल शामिल रहे। उन्होंने युवाओं के बीच अपने विचार भी रखे ताकि युवा अपने सुनहरे भविष्य का मार्गदर्शन प्राप्त कर सके ।