पावनसिटी हरदा
टिमरनी- बड़े हर्ष का विषय है की मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स लिमिटेड़ द्वारा सीएसआर फण्ड के अंतर्गत हरदा जिले की रोगी कल्याण समिति को 70 लाख रुपए मूल्य की दो एंबुलेंस प्रदान की गई।जिले को प्राप्त इस सौगात के लिए वक्ताओं ने कंपनी के इंडिपेंडेंट डायरेक्टर डॉ विवेक अतुल भुस्कुटे का आभार माना। डॉ भुस्कुटे ने बताया कि इन दोनों एंबुलेंस में से एक टिमरनी के वनवासी अंचल के लिए सुविधाजनक होगी तो वहीं दूसरी एम्बुलेंस जिला अस्पताल हरदा के उपयोग में आएगी। स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित इस लोकार्पण कार्यक्रम में सीएमएचओ हरदा डॉ एच.पी. सिंग समाजसेवी एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर अतुल गोविंद भुस्कुटे भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा सरस्वती शिक्षा मंडल टिमरनी के सचिव आनंद मुजुमदार किराना व्यवसायी एवं समाजसेवी अनिल जैन बीएमओ टिमरनी डॉक्टर महेंद्र कुमार चौरे सहित नगर से पधारे समाजसेवी महिला एवं पुरुषों की उपस्थिति में हरदा जिले को यह सौगात मिली। ज्ञात हो कि मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स द्वारा हरदा जिले की ग्रामीण शिक्षा को संचालित करने वाली ग्राम भारती को 15 आधुनिक एआई सुविधा से युक्त इंटरएक्टिव पैनल प्रदान किए गए जिसका लोकार्पण कल हरदा में हुआ। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हरदा जिले को मिली इन दो महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए डॉ विवेक भुस्कुटे द्वारा किए गए प्रयत्नों पर उपस्थित समाजसेवियों ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

