कुरान पर हाथ रखकर न्यूयॉर्क के मेयर पद की शपथ लेने वाले मुस्लिम मेयर बने ज़ोहरान ममदानी – यह सिर्फ एक शपथ नहीं, बल्कि इतिहास में दर्ज होने वाला लम्हा है। न्यूयॉर्क में कुरान पर ली गई ये कसम, दुनिया भर के कमज़ोर, अल्पसंख्यक और चुप कराए गए लोगों की हिम्मत बनकर गूँज रही है।यह पल साबित करता है कि मज़हबी आज़ादी, विविधता और बराबरी अब सत्ता के केंद्र तक पहुँच चुके हैं।
भारतीय मूल के युवा मुस्लिम लीडर ज़ोहरान ममदानी ने दिखा दिया कि जब पहचान छुपाने के बजाय उस पर फख्र किया जाए, तो सिस्टम के सबसे ऊँचे ओहदे भी आपकी दस्तक सुनने को मजबूर हो जाते हैं। जोहरान का सफर एक मैसेज है – नफ़रत से नहीं, हिम्मत और हक़ की लड़ाई से तख्त बदला जाता है। जब हाशिए की आवाज़ें उठती हैं, तो तारीख़ नए सिरों से लिखी जाती है!

