पावनसिटी समाचार हरदा
हरदा। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के अवसर पर 12 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, हरदा में संपन्न होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी हरदा द्वारा जारी आदेश के अनुसार कार्यक्रम का आयोजन मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यार्थी सहभागिता करेंगे।
कार्यक्रम का समय-सारिणी इस प्रकार रहेगी—
विद्यार्थियों का मैदान में एकत्रीकरण – प्रातः 9.00 बजे
माननीय अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन – प्रातः 9.20 बजे
मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं अतिथियों का स्वागत – प्रातः 9.28 बजे
आकाशवाणी से सीधा प्रसारण – प्रातः 9.30 से 10.15 बजे तक
आभार एवं समापन – प्रातः 10.30 बजे
जिला शिक्षा अधिकारी ने समस्त विभाग प्रमुखों, विद्यालय प्रमुखों एवं संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर सफल बनाने का आग्रह किया है।
