पावनसिटी टिमरनी हरदा

 बृजेश रिछारिया संवाददाता

टिमरनी- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोडलपुर से विद्यार्थियों को प्राचार्य योगेश दुबे की अनुमति द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को आंचलिक विज्ञान केंद्र भोपाल तीन टवेरा से ले जाया गया। जहां नवप्रवर्तन महोत्सव 2025-26 के कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों ने डॉक्टर विनीता मोहिंद्रा द्वारा बौद्धिक संपदा अधिकार जैसे विषय की जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित मॉडल जैसे डीजल ऑटोमोबाइल इंजन, विभिन्न प्रकार के तत्व व उनके आकार, चुम्बकीय क्षेत्र, विद्युत धारा, वायुमंडल- एक सुरक्षा कवच, तारामंडल तथा उपग्रह संचार आदि मॉडलों को देखा व सीखा कि वे कैसे कार्य करते हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के 21 विद्यार्थी तथा 4 शिक्षक अश्विनी पालीवाल विनोद कछवाहा प्रवीणा दरवाई तथा रितिका रिछारिया उपस्थित शामिल रहे।

Leave a Reply