पावनसिटी टिमरनी हरदा

 बृजेश रिछरिया 

टिमरनी-एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा का इंफोसिस में चयन, विद्यालय में हर्ष का माहौल
एकेडमिक हाईट्स पब्लिक स्कूल की पूर्व छात्रा श्रुति तिवारी का प्रतिष्ठित आईटी कंपनी इंफोसिस में सिस्टम इंजीनियर पद पर चयन होने से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर विद्यालय संचालक सचिन बलवटे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह चयन विद्यालय के गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा छात्रा श्रुति स्वयं की निरंतर मेहनत और अनुशासन का प्रतिफल है। ऐसी उपलब्धियाँ विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनती हैं।
विद्यालय की प्राचार्य आशीष त्रिपाठी ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि “विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करता है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि सही दिशा, परिश्रम और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”
विद्यालय के समन्वयक प्रतीक मुहाले ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “छात्रा की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के विद्यार्थियों को बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।”
उल्लेखनीय है कि चयनित छात्रा वर्तमान में भोपाल स्थित सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज में अध्ययनरत है और फाइनल ईयर की छात्रा है। विद्यालय परिवार ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

Leave a Reply