पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि अमृत संचय अभियान के अंतर्गत खालवा विकासखंड के ग्राम रिचड़ीखेड़ा में सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम खालवा के विद्यार्थी, नवांकुर संस्था भूमि फाउंडेशन और ग्रामीणजनो की सहभागिता से जामुन नाले पर 150 बोरियों का बोरी बंधान तैयार किया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक ललित पवार, परामर्शदाता मोहन रोकड़े, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रिचड़ीखेड़ा के सचिव संताराम धुर्वे सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

