पावनसिटी समाचार खण्डवा

 संपादक सैयद अशफाक अली 
खण्डवा – प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री  कुंवर विजय शाह ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर खंडवा के स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में झंडा वंदन किया। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन कर परेड की सलामी ली। मंत्री डॉ. शाह ने इस दौरान रंग बिरंगे गुब्बारे छोड़े और लोकतंत्र सेनानियों का शॉल व श्रीफल प्रदान कर सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विभिन्न विभागों द्वारा अपनी अपनी योजनाओं पर केन्द्रित झांकियों का प्रदर्शन भी इस अवसर पर किया गया। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कंचन मुकेश तन्वे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पिंकी सुदेश वानखेड़े, खण्डवा की महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव, नगर निगम अध्यक्ष  अनिल विश्वकर्मा, कलेक्टर  ऋषव गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक  मनोज कुमार राय, वन मण्डल अधिकारी  राकेश डामोर, जिला भाजपा अध्यक्ष  राजपाल सिंह तोमर, अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा, जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, लोकतंत्र सेनानी, गणमान्य नागरिकगण एवं मीडिया प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
झांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन्हें मिला पुरस्कार
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार जनजातीय कार्य विभाग की झांकी को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार कृषि विभाग तथा तृतीय पुरस्कार जिला पंचायत की झांकी को दिया गया। इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रमों में जनजातीय कार्य विभाग के स्कूलों व छात्रावासों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रथम पुरस्कार, सोफिया कॉन्वेंट के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को द्वितीय पुरस्कार, तथा सुंदरबाई गुप्ता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार दिया गया। सांत्वना पुरस्कार सेंट जॉसेफ स्कूल, सेंट पायस स्कूल तथा एमएलबी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को दिया गया।
परेड में इन्हें मिला पुरस्कार
परेड में सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार एस.एन. कॉलेज की रेडक्रॉस प्लाटून को दिया गया, जबकि द्वितीय पुरस्कार विशेष सशस्त्र बल की प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल की महिला प्लाटून को दिया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार अरविंद कुमार नितिन कुमार स्कूल की एनसीसी प्लाटून को, द्वितीय पुरस्कार महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की रेडक्रॉस प्लाटून को तथा तृतीय पुरस्कार उत्कृष्ट विद्यालय खण्डवा की जूनियर रेडक्रॉस प्लाटून को दिया गया।
विभागीय झांकियां रहीं आकर्षण का केन्द्र
गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में जिला पंचायत खण्डवा द्वारा महिला स्वसहायता समूहों की लखपति दीदी से सम्बंधित झांकी प्रदर्शित की गई। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान पर केन्द्रित झांकी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन आंचल पर केन्द्रित, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन से सम्बंधित, कृषि विभाग द्वारा उन्नत कृषि यंत्र एवं नरवाई प्रबंधन पर केन्द्रित, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एयर एम्बुलेंस से सम्बंधित झांकी का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा जनजातीय कार्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, विद्युत वितरण कम्पनी, सर्व शिक्षा अभियान द्वारा भी अपनी अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी व उपलब्धियों को प्रदर्शित करने वाली झांकियां प्रदर्शित की गईं।

Leave a Reply