पावनसिटी हरदा
हरदा – युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शासकीय आई टी आई हरदा में गुरूवार को युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेंले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार अधिकारी श्री लक्ष्मण सिंह सिलोटे ने बताया कि मेले में 5 कंपनियों ने भाग लेकर कुल 60 आवेदकों का प्राथमिक चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया। मेले में कुल 105 आवेदकों ने अपना पंजीयन कराया। युवा संगम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 युवक युवतियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

मार्च में अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे पंजीयन कार्यालय
हरदा- आम जनता को दस्तावेजों के पंजीयन कार्य में अधिक सुविधा देने और सरकारी राजस्व को ध्यान में रखते हुए, मध्य प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक, मध्य प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मार्च 2026 के महीने में शनिवार व रविवार सहित सभी सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर पंजीयन कार्यालय खुले रहेंगे। जिले के सभी उप पंजीयक कार्यालयों को अवकाश दिवसों में कार्यालयीन समयावधि में खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला मूल्यांकन समिति की बैठक 13 मार्च को होगी
हरदा – जिले की अचल सम्पत्तियों के वर्ष 2026-27 के लिये अनंतिम बाजार मूल्य निर्धारण के लिये कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक 13 मार्च को आयोजित की गई है। जिला पंजीयक एवं संयोजक जिला मूल्यांकन समिति हरदा ने बताया कि यह बैठक दोपहर 12 बजे से कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

Leave a Reply