पावनसिटी हरदा
संवाददाता ब्रजेश रिछारिया टिमरनी
टिमरनी- पुलिस अधीक्षक शशांक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा तथा एसडीओपी टिमरनी श्रीमती आकांक्षा तलैया के नेतृत्व में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दिनाँक 8 दिसम्बर 2025 को फरियादी जगदीश पिता राधेश्याम मोरछले निवासी मालौना चारखेड़ा ने रिपोर्ट कराई थी की चारखेड़ा में संत श्री रामजी बाबा मंदिर में चढ़ावा के लिए एक दान पेटी रखी हुई थी जिसमें दिनाँक 8 नवंबर 2025 को दिन में कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा दान पेटी का ताला तोड़कर दान पेटी में से लगभग 8-9 हजार रुपये चुरा लिया है। उक्त रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 606/25 धारा 305(ए) बीएनएस कायम किया गया एवं फरियादी आस्था पिता शिवदीन धुर्वे निवासी परसाई कालोनी टिमरनी ने रिपोर्ट कराई कि दिनाँक6-7 जनवरी 2026 की दरम्यानी रात को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा घर का ताला तोड़कर कपड़े, कुछ नगदी रुपये एवं दस्तावेज चुरा लिया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना टिमरनी में अपराध क्रमांक 32/26 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस कायम किया गया था। थाना टिमरनी द्वारा लगातार हो रही तार चोरी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये आरोपी की पतारसी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई जिनके द्वारा घटना स्थल के आसपास एवं शहर, गाँवों के सीसीटीव्ही कैमरों को चैक किया एवं मुखविर तंत्रो की मदद से आरोपी अजय पिता भगवानदास उइके उम्र 25 साल निवासी कोठरा थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम को डोलरिया जिला नर्मदापुरम से गिरफ्तार कर पूछताछ की गई जिनसे थाना टिमरनी के उक्त अपराधों में चोरी करना स्वीकार किया गया।आरोपी अजय से दोनों प्रकरणों में चोरी किया मशरुका जप्त किया गया। आरोपी द्वारा चोरी किये दस्तावेज फेंकना बताया जिनको आरोपी की निशादेही पर तलाश किया गया लेकिन नहीं मिले, जिसके कारण प्रकरण में साक्ष्य विलोपित करने की धारा का पृथक से ईजाफा किया गया।

