पावनसिटी समाचार हरदा
म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष अरविंद रघुवंशी के निर्देशन में दिनांक 13.01.2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय हरदा में पी. एल. व्ही. रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्द्रशेखर राठौर द्वारा नालसा/सालसा की समस्त योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए पैरालीगल वॉलेंटियर्स को अभिप्रेरित किया गया तथा विधिक सहायता संबंधी योजनाओं नालसा योजनाओं, सालसा योजनाओं के तहत आयोजित किये जाने वाले मासिक शिविरों के संबंध में वृध्दजनों के कल्याण हेतु एवं नशामुक्ति उन्मुलन ,आपदा पीड़ितों, बालकों के संरक्षण अधिनियम एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति, अत्याचार निवारण अधिनियम एवं अन्य विषयों पर संबंधित सामाजिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के माध्यम से विधिक साक्षरता शिविर एवं अन्य योजनाओं के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमान् सौरभ कुमार दुबे द्वारा समस्त पैरालीगल वॉलेंटियर्स को अपने-अपने क्षेत्राधिकारों में अधिक से अधिक संख्या में शिविर आयोजन के संबंध में प्रेरित किया गया तथा विवाह कानून, भरण-पोषण, संपत्ति कानून, विधिक सहायता क्लिनिक में पैरालीगल वॉलेंटियर्स के कर्त्तव्य, बालकों से संबंधित कानून, किशोर न्याय अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम 2005, सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 नालसा/सालसा की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पी.एल.व्ही. को आईडी कार्ड का वितरण किया गया। उक्त प्रशिक्षण में लगभग 29 पी.एल.व्ही. लाभांवित हुए।

