पावनसिटी हरदा

माननीय म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश अध्यक्ष महोदय अरविंद रघुवंशी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य और कमजोर वर्गों को न्याय तक पहुंच और कानूनी सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु दिनांक 24.01.2026 को हरदा के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हरदा मेें आयोजित कार्यक्रम में न्यायाधीश/सचिव महोदय श्री चंद्रशेखर राठौर द्वारा बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, शिक्षा के महत्व और सामजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी देते हुए कहा गया कि बालिकाओं को शिक्षित और जागरूक करना समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। नालसा (आशा-जागरूकता, समर्थन, सहायता एवं कार्रवाई) मानक संचालन प्रक्रिया बाल विवाह उन्मूलन, 2025 के अनुरूप, बाल विवाह की रोकथाम एवं लिंग चयनात्मक प्रथाओं के उन्मूलन से संबंधित अखिल भारतीय जागरूकता अभियान की अवधारणा के बारे में बताया गया। उनके द्वारा बताया गया कि राष्ट्र के विकास के लिए बालिकाओं का शिक्षित व सशक्त होना अत्यावश्यक है।

जिला विधिक सहायता अधिकारी  सौरभ कुमार दुबे द्वारा बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 और प्रसव पूर्व और प्रसवोत्तर निदान तकनीक (लिंग चयन निषेध) अधिनियम 1994 के प्रावधानों के बारे में भी उपस्थित बालिकाओं को जानकारी प्रदान की जाकर, उनको जागरूक किया गया। पोषण, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, शिक्षा, विद्यालयों में उपस्थिति और कौशल विकास, बालिका के लिए सषक्तिकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं (बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, पोषण अभियान/मिषन पोषण 2.0) तक पहुंच संबंधित भी जानकारी दी गई।

साथ ही राष्ट्रीय बाल अधिकारी आयोग, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक प्रदेष में संचालित होने वाले अखिल भारतीय बचाव एवं पुनर्वास अभियान की जानकारी करते हुए बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देष्य बाल एवं किषोर श्रम में बच्चों के साथ बेघर बच्चों की पहचान कर उन्हें बचाना तथा उनका समुचित पुनर्वास सुनिष्चित करना है। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी सेवाओं तक पहुंच हेतु निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह की उपलब्धता तथा नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100 के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन से संबंधित प्रमाण पत्र, मेडल का वितरण किया गया।
इसी श्रृखंला में पैरालीगल वाॅलंेटियर्स के माध्यम से भी उक्त जागरूकता अभियान के अंतर्गत हरदा के विभिन्न स्थानों-सी.एम. सनराईज स्कूल हरदा, एकीकृत माध्यमिक शाला खेड़ीपुरा, एकीकृत माध्यमिक शाला छुरीखाल, प्राथमिक शाला खेड़ीपुरा, शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरा, शासकीय प्राथमिक शाला मांदला पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही उपस्थित बालिकों को प्रचार प्रसार सामग्रियों का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम में सी.एम. राईज विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मंजू खरे, छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण, पैरालीगल वाॅलेंटियर्स उपस्थित रहे। अंत में बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

Leave a Reply