पावनसिटी समाचार खण्डवा
खण्डवा – 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को मनाया जाएगा। शनिवार 24 जनवरी एवं रविवार 25 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से कलेक्ट्रेट एवं अन्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ शुक्रवार को दिलाई गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मे आयोजित कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री के आर बडोले ने उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर दिनेश सावले सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।