पावनसिटी हरदा
हरदा- मेरा युवा भारत हरदा युवा कार्यकम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के तहत माय भारत माय वोट कार्यक्रम आदर्श महाविद्यालय में आयोजित किया गया। जिला युवा अधिकारी श्रीमती मोनिका चौधरी ने बताया कि मंगलवार 27 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में युवाओं, विशेषकर प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करना है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम ‘माय भारत माय वोट’ रखी गई है। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष  अंशुल गोयल, कृषि स्थाई समिति के सभापति  ललित पटेल, आदर्श महाविद्यालय प्राचार्य आबिद अली, यातायात थाना हरदा के  महेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार लोमेश गौर, जिला जेल हरदा के  माखन सिंह वर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित रहे। यह आयोजन एक देशव्यापी युवा सहभागिता अभियान का हिस्सा है, जिसके माध्यम से युवाओं को सूचित, नैतिक एवं सक्रिय मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस दौरान  दोहित गौर ने पंक्तियों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया। कार्यक्रम में तिनका सामाजिक संस्था ने सभी युवाओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण दिया। इस पहल के मतदाता जागरूकता को शारीरिक फिटनेस और सामुदायिक सहभागिता से जोड़ा गया ताकि राष्ट्रीय मतदाता दिवस को युवाओं के नेतृत्व में एक जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति संवेदनशील बनाना, मतदाता पंजीकरण, निर्वाचन विवरणों में सुधार तथा जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना है। पदयात्रा के दौरान मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों एवं प्रथम बार मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम में पदयात्रा के साथ-साथ प्रथम बार मतदाताओं का सम्मान, मतदाता जागरूकता संवाद, शपथ ग्रहण समारोह एवं मानव श्रृंखला व जनसंपर्क गतिविधियां आयोजित की गई।

Leave a Reply