पावनसिटी  हरदा
टिमरनी- नगर सेवा समिति द्वारा दिनांक 21 मार्च को स्टेशन प्रबंधक को एक आवेदन दिया जिसमें समिति ने टिमरनी स्टेशन पर स्टापेज गाड़ियों में यात्रीयों को निशुल्क पीने का पानी पिलाने की अनुमति मांगी है और साथ ही टिमरनी स्टेशन पर पेड़ नहीं होने के कारण गर्मी में छाया नहीं रहती तो अपनी तरफ से कुछ व्यवस्था करने हेतु भी लिखा है। समिति के अध्यक्ष सचिन दुबे ने बताया कि 2 अप्रैल हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर नगर के सहयोग से समिति द्वारा रेल्वे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा प्रारंभ की जाएगी। समिति अध्यक्ष सहित समस्त समाजसेवियों ने नगरवासियों ने आग्रह किया है कि ग्रीष्म ऋतु में जल सेवा कर नगर की पुरानी परंपरा को मजबूती प्रदान करें। आपको ज्ञात हो कि नगर सेवा समिति लगभग 20 वर्षों से नगर के सहयोग से रेल्वे स्टेशन पर निःशुल्क जल सेवा प्रदान कर रही है। जहां भीषण गर्मी में भी समिति के लोग टिमरनी स्टेशन पर स्टापेज गाड़ियों में प्यासों को निशुल्क जल पिलाते हैं। इस बार प्लेटफार्म पर निर्माण कार्य के चलते 25-30 बर्ष पुराने छायादार वृक्षों को तना सहित काट दिया गया है जिससे प्लेटफार्म पर छाया की कमी दिखेगी। इस विषय पर सभी समाजसेवी चिंतित दिखे और उन्होंने निर्माण ठेकेदार के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की। इस दौरान देखा गया कि प्लेटफार्म नंबर 1 और 2 पर यात्रीगण धूप में ही खड़े होकर रेल के आने का इंतजार कर रहे थे। एक ओर सरकार पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए विशेष कार्य कर रही है वहीं टिमरनी रेल्वे स्टेशन पर पुराने बड़े बड़े छायादार वृक्षों को काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया गया है। इस दौरान निशुल्क जल सेवा समिति के मार्गदर्शक सतीश शुक्ला अध्यक्ष सचिन दुबे उपाध्यक्ष दीपक पटवारे कोषाध्यक्ष मदन पंजाबी मीडिया प्रभारी पप्पू धनगर एवं दीपक बिबरिया सचिव नितेश अग्रवाल सहसचिव मयंक सदस्य पंकज तिवारी सुभाष जायसवाल वार्ड नं 6 के पार्षद सुनील दुबे किशोर बौरासी ब्रजेश रिछारिया दिलीप कैथवास कल्लू पाल कृष्णा सेजल युवराज आठनेरे लकी आदित्य कैथवास सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Leave a Reply