पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस  नीलकंठेश्वर शास्त्री शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खण्डवा में रविवार को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की सहायक प्राध्यापक परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए “मॉक इंटरव्यू” आयोजित किया गया। यह आयोजन विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इतिहास विभाग के मार्गदर्शन में किया गया। इस मॉक इंटरव्यू में कला, वाणिज्य एवं विज्ञान संकायों के विभिन्न विषयों से सम्बंधित कुल 26 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. सोमपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए 2 साक्षात्कार बोर्डों का गठन किया गया था। जिनमें महाविद्यालय के वरिष्ठ एवं अनुभवी विषय विशेषज्ञों ने अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में सहभागिता की। इसके साथ ही मनोवैज्ञानिक सलाहकारों ने अभ्यर्थियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास एवं प्रस्तुति का सूक्ष्म अवलोकन किया।

Leave a Reply