पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 

हरदा जिले के प्रभारी मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग 9 जनवरी 2026 शुक्रवार को हरदा प्रवास पर रहेंगे। इस अवसर पर वे विकसित भारत-जी राम-जी (विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) अधिनियम को लेकर दोपहर 12 बजे कलेक्टर कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। साथ ही मंत्री  सारंग जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें जिले के विकास कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी।