पावनसिटी समाचार पत्र हरदा

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आज जिला पुलिस विभाग एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा द्वारा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा महोदय के निर्देशन में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
रक्षित निरीक्षक रजनी रजनी गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर दौड का शुभारंभ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती शालिनी परस्ते के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया ।

दौड परशुराम चौक से प्रारंभ, गणेश चौक पोस्ट ऑफिस चौक सिटी कोतवाली से होते हुए जिला न्यायालय परिसर के सामने स्थित शौर्य स्मारक पर सम्पन्न हुई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा एवं उपस्थित समस्त अधिकारी कर्मचारी खिलाड़ियों ने शौर्य स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सलामी दी एवं राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम का गायन किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित मिश्रा ने उपस्थित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की विशेषताएं बताई, उन्होंने कह कि
गीत के रचनाकार
बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय हैं। यह गीत उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘आनंदमठ’ का हिस्सा है जिसकी रचना 1882 में हुई इसे भारत के राष्ट्रीय गीत के रूप में अपनाया गया है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर क्रांतिकारी द्वारा गया गया जो भी क्रांतिकारी शहीद होते थे उनकी जुबा पर वंदे मातरम होता था आज 7 नवम्बर 2025 को 150 वर्ष पूर्ण हो चुके है। इस अवसर पर हम सभी गीतउत्सव के रूप में मना रहे है ।
इस अवसर पर
पुलिस रक्षित निरीक्षक श्रीमती रजनी सिंह गुर्जर सूबेदार यातायात प्रभारी उमेश ठाकुर, ब्लॉक समन्वयक सलमा खान, महेश शर्मा, सिटी कोतवाली पुलिस बल, पुलिस लाइन पदस्त पुलिस बल सैनिकों एवं खिलाड़ियों लगभग 70 अधिकारी कर्मचारी ने सहभागिता दी।