पावनसिटी हरदा
संपादक सैयद अस्पाक अली
हरदा । साऊथ एशिया खो खो एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खो खो इंडिया के तत्वाधान में कर्नाटक के तुरूकुम में आयोजित सीनियर नेशनल खो खो प्रतियोगिता जो 31 जनवरी से 3 फरवरी तक आयोजित की जायेगी के लिए मध्यप्रदेश की टीम हरदा से रवाना हुई। प्रदेश भर से पधारे खो खो खिलाड़ियों का अभिनंदन मध्यप्रदेश खो खो एसोसिएशन द्वारा नगर के नेहरू स्टेडियम पर किया गया ।
मध्यप्रदेश खो खो एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र सोनी ने बताया कि खो खो सिनियर नेशनल गेम्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के अलग अलग जिलों से चयनित 24 खिलाड़ियों द्वारा हिस्सा लिया जायेगा। जिसमें हरदा जिले से 3 खिलाड़ी जो नेशनल गेम्स के लिए चयनित हुए थे शामिल है।
उक्त नेशनल प्रतियोगिता बैंगलोर के तुमकूरू जिले में आयोजित की जायेगी ।
खिलाड़ियों के अभिनंदन में समारोह में प्रदेश अध्यक्ष जितेंन्द्र सोनी, प्रदेश सचिव राजेश त्रिपाठी, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, पूर्व क्रिकेट कोच राजेश तिवारी के साथ साथ कैलाश विश्वकर्मा, राजीव जैन, मुकेश निकुम एवं अन्य साथी लोग मौजूद रहे

