पावनसिटी टिमरनी हरदा

संवाददाता बृजेश  रिछारिया 
टिमरनी। आगामी सप्ताह से प्रारंभ होने वाली बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनज़र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आज शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय टिमरनी में छात्र-छात्राओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में पार्षद सुनील दुबे, पार्षद सुश्री रानी कनेरे, शाला प्राचार्य श्रीमती ज्योति दुबे, शिक्षक सुभाष सिंधना, मनीष सोनकिया सहित अन्य गुरुजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर बेहतर प्रदर्शन करने का संदेश दिया तथा छात्रों की शंकाओं का समाधान भी किया।
जानकारी के अनुसार “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम के लिए कक्षा 6वीं से 12वीं तक के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों और 1,25,000 शिक्षकों ने 1 जनवरी से 16 जनवरी के बीच पंजीयन कराया था। प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले
पार्षद सुनील दुबे, प्राचार्य ज्योति दुबे और शिक्षक सुभाष सिंधना ने भी विद्यार्थियों को परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन मनीष सोनकिया द्वारा किया गया।

Leave a Reply