पावनसिटी हरदा
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय हरदा के निर्देशन में तथा श्रीमान थाना प्रभारी, थाना कोतवाली हरदा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 156/26 धारा 137(2) बीएनएस की अपहृत बालिका, निवासी निकुंज रॉयल सिटी कॉलोनी, हरदा की तलाश हेतु थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को रेलवे स्टेशन हरदा क्षेत्र से सुरक्षित बरामद किया गया। अपहृत बालिका को दिनांक 06/03/2026 को 24 घंटे के भीतर थाना कोतवाली हरदा में विधिवत दस्तयाब किया गया।
तत्पश्चात आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर अपहृत बालिका को उसके परिजनो को सुपुर्द किया गया।
उक्त प्रकरण में अपहृत बालिका की दस्तयाबी में सुरेन्द्र श्रीवास्तव, नीलेश तिवारी,. यशवंत जौठे, महिला आरक्षक मीना यदुवंशी, वैषाली पर्ते (थाना कोतवाली) एवं आरक्षक कमलेश परिहार (सायबर सेल हरदा) की महत्वपूर्ण भूमिका रही हैं।

