पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा – खंडवा जिले में इन दिनों शीतलहर एवं गिरते हुये तापमान को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूल का समय परिवर्तन करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी पी एस सोलंकी ने बताया कि इन दिनों जारी शीत लहर को ध्यान में रखते हुए अब कोई भी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय प्रातः 10 बजे से पूर्व नहीं लगेगा। यह आदेश जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं का संचालन पूर्व निर्धारित समय- सारणी अनुसार होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।
