पावनसिटी समाचार पत्र हरदा 
मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में नव वर्ष के अवसर पर शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस बल द्वारा सघन कार्यवाही की जा रही है, हरदा जिले में सभी तहसील  में पुलिस को निर्देश दिए हैं कि टू व्हीलर फोर व्हीलर सभी वाहनों की जांच की जाए किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थ की तस्करी नए वर्ष में युवाओं को नशा उपलब्ध ना कर पाए और शहर में सामाजिक तत्वों द्वारा शहर के शांति व्यवस्था के लिए आज सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर उन्होंने समझे दी जाए की शहर में अशांति ना फैलाएं कभी इस तरह की घटना होती है तो आप सभी को पुलिस द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया जाएगा कोर्ट में पेश कर  जेल में भेजा जाएगा ताकि किसी भी असामाजिक तत्व द्वारा व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न किया जा सके।  पुलिस अधीक्षक शशांक के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थानों द्वारा टीमें गठित कर जिला स्तर पर सघन कॉम्बिंग गश्त कराई गई।
इस कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के तीनों अनुभागों के अनुविभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने अधीनस्थ थानों की टीमों का नेतृत्व करते हुए व्यापक स्तर पर गश्त एवं चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जिले के सभी थानों द्वारा कुल 39 स्थाई रूप से फरार वारंटियों एवं 50 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 38 जमानती वारंट एवं 15 समन तामील कराए गए।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस द्वारा 57 गुण्डों एवं 45 निगरानी बदमाशों की भी सघन जांच की गई।
पुलिस अधीक्षक  शशांक ने बताया कि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं नववर्ष को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार की कार्यवाहियाँ एवं रात्रि में सड़कों पर सघन चेकिंग आगे भी निरंतर जारी रहेंगी।