पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा – मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हायर सेकेण्डरी एवं हाईस्कूल परीक्षाएं क्रमशः दिनांक 7 एवं 11 फरवरी से आयोजित होंगी। बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए कलेक्टर  ऋषव गुप्ता ने अधिकारियों के निरीक्षण दल गठित किए हैं। निरीक्षण दल में शामिल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे उन्हें आंवटित परीक्षा केन्द्रों का सतत भ्रमण करें एवं परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की अवैधानिक कार्यवाही देखने में आती है, तो उसके विरूद्ध तत्काल उचित कार्यवाही करें। निरीक्षण दल के अधिकारी यह भी देखें कि परीक्षा समाप्ति के तत्काल बाद उत्तर पुस्तिकाऐं परीक्षा के दिन ही संबंधित पुलिस थाने में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा अधिकृत अधिकारी के माध्यम से जमा हो जाएं। उत्तर पुस्तिकाऐं थाने तक पहॅुँचाने के लिये जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा वाहनों की व्यवस्था की गई है। जारी आदेश अनुसार पुलिस थाना क्षेत्र मोघट, कोतवाली, जावर, बोरगांव एवं धनगांव में स्थित स्कूलों के निरीक्षण के लिए गठित निरीक्षण दल में श्री रेमसिंह बघेल नायब तहसीलदार, श्री पीके भण्डारी कार्यपालन यंत्री, ओमप्रकाश वर्मा सहायक संचालक मत्स्य उद्योग को शामिल किया गया है।
इसी तरह पिपलोद, बोरगांव, पंधाना थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों के निरीक्षण के लिए गठित निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार रमेश चौहान, उपायुक्त सहकारिता आरएस कनेश तथा उपयंत्री जनपद पंधाना धर्मेन्द्र सावले को शामिल किया गया है। छैगांवमाखन, देशगांव, बरूड़ थाना क्षेत्र मेें स्थित स्कूलों के निरीक्षण के लिए गठित निरीक्षण दल में सुश्री शीतल रणदा नायब तहसीलदार और छैगांवमाखन के सीईओ  पंकज डाले को शामिल किया गया है। पुनासा, नर्मदानगर, बीड़, मूंदी, ओंकारेश्वर व सनावद थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों के निरीक्षण के लिए गठित निरीक्षण दल में मूंदी के नायब तहसीलदार अरविंद पाराशर, पुनासा के सीईओ  अभिषेक त्रिवेदी, जनपद पुनासा के उपयंत्री इरफान खान को शामिल किया गया है। हरसूद एवं किल्लौद थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों के निरीक्षण के लिए गठित निरीक्षण दल में हरसूद के नायब तहसीलदार  सुरेश बामनिया, उपयंत्री किल्लौद जनपद  सियाकांत बरगने, जनपद हरसूद के उपयंत्री  आरएन कुशवाह को शामिल किया गया है। इसी तरह खालवा, रोशनी थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों के निरीक्षण के लिए गठित निरीक्षण दल में खालवा के नायब तहसीलदार  विनोद कुमार यादव, हरसूद के सीईओ  जितेन्द्र सिंह ठाकुर, जनपद खालवा के उपयंत्री  बंधु सिंह राठौर को शामिल किया गया है।

Leave a Reply