पावनसिटी खण्डवा
खण्डवा- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा में एच.पी.वी. अर्थात “ह्यूमन पैपिलोमा वायरस” से बचाव के लिए टीके लगाए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल ने बताया कि एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी बालिकाओं को यह टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने सभी पालकों से अपील की है कि अपनी बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय के ए ब्लॉक के प्रथम तल पर आकर टीका अवश्य लगवाएं। यह टीका भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे को 90 प्रतिशत तक कम कर देता है।

