पावनसिटी समाचार पत्र हरदा
हरदा मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने मृतक गोपाल निवासी ग्राम जामुखो मगरधा सिराली जिला हरदा के परिजन के लिये 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि गत माह जामुखो मगरधा निवासी गोपाल पिता भूरा की मृत्यु कृषि कार्य के दौरान हो गई थी। गोपाल की पत्नि सीतायबाई के खाते में कुल 4 लाख रूपये तथा अंत्येष्टि सहायता राशि 4 हजार रूपये जमा कराई जाएगी।
