पावनसिटी हरदा
मध्य प्रदेश के हरदा जिले का मामला है
हरदा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक, हरदा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान सतत रूप से संचालित किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हरदा एवं एसडीओपी, हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली हरदा द्वारा विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
13फरवरी थाना हरदा पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सोडलपुर की ओर से एक व्यक्ति बिना नंबर की Honda Shine मोटरसाइकिल से हरदा की ओर आ रहा है, जिसके पास अवैध मादक पदार्थ होने की संभावना है। सूचना पर थाना स्टाफ द्वारा फोरलेन रोड स्थित डगावामिना पुलिया के पास घेराबंदी की गई।
घेराबंदी के दौरान मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल सहित आते हुए दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील पिता रामनारायण मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, हरदा बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास रखे थैले से 01 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचूरा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹18,700/- है।
साथ ही आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की Honda Shine मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर – ME4JC654BH7014573), अनुमानित कीमत लगभग ₹20,000/- जप्त की गई। आरोपी उक्त मोटरसाइकिल के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हरदा में अपराध क्रमांक 99/26, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्रवाई में एएसआई जितेंद्र राजपूत, प्रदीप मालवीय एवं नीलेश पटेल का विशेष योगदान रहा।
हरदा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्रवाई जारी है।

