On the orders of the Collector, the Municipal Corporation started the work of cleaning river drains before the rains.Harda news

Harda news:  कलेक्टर आदित्य सिंह ने गत दिनों आयोजित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये थे कि वर्षा से पूर्व अपने-अपने नगरों में नदी नालों की सफाई अभी से करा लें ताकि अतिवृष्टि की स्थिति में बाढ़ की संभावना न रहे।

कलेक्टर सिंह के निर्देश पर जिले के चारों नगरीय निकायों खिरकिया, टिमरनी, सिराली व हरदा में नदी नालों की सफाई का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। साथ ही नदी नालों के आसपास के क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की जा रही है ताकि बरसात में किसी दुर्घटना की आशंका न रहे।

नगर परिषद टिमरनी की मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री किरण राहंगडाले द्वारा बताया गया टिमरनी के वार्ड क्रमांक 5 में स्थित कन्या शाला के पास मुख्य नाले से साफ सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया है एवं शहर में स्थित अन्य नालों की भी साफ सफाई कार्य सतत कराया जावेगा।

उन्होने बताया कि बाजार में दुकानों के सामने रखे सामान व अस्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही राजस्व, पुलिस व नगर परिषद की टीम द्वारा की गई। इसके अलावा सिराली के मेघनाथ चौक के पास रेन बसेरा एव तहसील कार्यालय के पास स्थित नाले में जेसीबी और पोकलेन मशीन के माध्यम से साफ-सफाई की गई ताकि बरसात में नाला जाम होने और बाढ़ की समस्या न रहे।