Harda News : पूरे प्रदेश में अफसर शाही चल रही है। कोई सुनने वाला नहीं है बस गरीबों को परेशान किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर भरी बरसात में गरीबों को परेशान किया जा रहा है। उनके रोजी रोटी को छीना जा रहा है। जिला प्रशासन किसी की नहीं सुन रहा है।
अधिकारी व कर्मचारी द्वारा गरीबों जो उनकी मेहनत करके अपनी रोजी रोटी का इंतजाम करके अपने परिवार का भरणपोषण करने वालों को अतिक्रमण बता कर हटाया जा रहा है। जो मेहनत कर रहे है जिला प्रशासन के राज में उनका ये हाल है। जो जुआ, गंजा, सट्टा, ड्रग्स और नशे का करोबार कर रहे है प्रशासन के द्वारा उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। जो मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों को पालन पोषण कर रहे हैं। उनको अतिक्रमण समझकर हटाए जा रहा है। उन्हें प्रताणित किया जा रहा है। पुरे मध्य प्रदेश में बरसात में इसी तरह गरीबों को सताया जा रहा है।
क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री आमजनता की इस समस्या पर कलेक्टर को कोई आदेश करेंगे जिससे गरीबों को यह सतना बंद करें यह स्थिति पूरे मध्यप्रदेश की है कोई भी अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है सिर्फ अपनी वाहाँ वाही लूटने पर लगे हुआ है। क्या भाजपा शासित राज्य में इस तरह हीं गरीबों का शोषण किया जाएगा।
मेहंगाई के इस दौर में लोगों को रोजी-रोटी का वैसे संकट बना हुआ है। ऊपर से बच्चों की शिक्षा के लिए भी उनकी फीस जमा करने का इंतजाम करना मुश्किल हो रहा है। मध्य प्रदेश में अंधा कानून राज चल रहा है जहां सुनोगे वहां आपको अतिक्रमा की खबरें देखने को मिल जाएगी ऐसा कब तक चलेगा क्या कोई सुधार कर पाएगा। या मध्य प्रदेश सरकार यूहीं गरीबों के रोजगार को छीनकर बेरोजगार करती रहेगी। इससे तो यहीं लग रहा है प्रदेश सरकार का युवाओं को रोजगार देना सपना दिख रही है वो भी सरकार हवाई किले बना रही जो कगजों में ही सिमित रह जाने वाले है।