Harda News : नई चेतना 4.0 अभियान के चौथे संस्करण अंतर्गत जिले में 23 दिसम्बर तक जेण्डर गतिविधियां आयोजित की जाएगी। इस अभियान केे तहत महिलाओं की सुरक्षा, दैनिक कार्यो की जिम्मेदारियां, संसाधनों तक पहुंच, उनके अधिकार एवं नीतियों के संबंध में ग्राम स्तर पर गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। जिला परियोजना प्रबन्धक ग्रामीण आजीविका मिशन रामनिवास कालेश्वर ने बताया कि इस दौरान जेण्डर शपथ, रंगोली, रैली, नुक्कड नाटक, नारा लेखन गतिविधियों का आयोजन किया जावेगा। साथ ही स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को पॉश अधिनियम के बारे में प्रशिक्षित किया जावेगा, महिलाओं को विभिन्न विभागों के कार्यालयों का भ्रमण कराया जावेगा, स्व-सहायता समूहों की जेण्डर चैपिंयन महिलाओं का सम्मान किया जावेगा, यह गतिविधियां जिले के 10 संकुल स्तरीय संगठनों के माध्यम से की जाएगी। इस वर्ष अभियान की टैगलाइन ‘‘एक साथ, एक आवाज समानता के लिए संकल्प का आगाज‘‘ होगा।
