सुपर सीडर के उपयोग को बढावा दिया जाए – कलेक्टर
Harda News : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को अतरसमा में किसान आनन्द जाट द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने किराये पर दिये जाने वाले कृषि उपकरणों हार्वेस्टर, ट्रेक्टर ट्राली, रीपर, बुआई के उपकरणों की जानकारी ली। साथ ही उप संचालक कृषि को किसानों को नरवाई नहीं जलाने एवं नरवाई का उचित प्रबन्धन के प्रति जागरूक करें। सुपर सीडर के उपयोग को बढावा देने के लिये किसानों को प्रेरित किया जाए।

