Harda News : कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग के दल ने गत दिवस मदिरा के अवैध निर्माण, संग्रहण व विक्रय के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला आबकारी अधिकारी रीतेश कुमार लाल ने बताया कि आबकारी विभाग के दल हरदा शहर के खेड़ीपुरा, मोहल्ला, टंकी मोहल्ला, पीलियाखाल, ग्राम कमताड़ा, मसनगांव तथा खिरकिया के वार्ड क्रमांक 6, खेड़ा, भीमपुरा, जामुखो, मालपौन, मैदा, उंढाल, रामपुरा, नयापुरा व जोगा में दबिश दी। दबिश के दौरान कुल 51 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब तथा 900 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कुल 15 प्रकरण दर्ज किये। जप्त किये मुद्देमाल का अनुमानित बाजार 100200 रूपये है।
Harda News : मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के 15 प्रकरण दर्ज
Feb 17, 2025
#Harda khabar, #Harda news, #Harda samachar
