पावनसिटी समाचार पत्र खंडवा
खंडवा- जिले में मोतियाबिंद जांच शिविर आयोजित कर मोतियाबिंद मरीजों को चिन्हित किया जा रहा है। इन चिन्हित नेत्र रोगियों को ऑपरेशन हेतु शंकरा आई सेन्टर व चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इन्दौर भेजा जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि मोतियाबिंद मरीजों की पहचान के लिए जिले में जनवरी माह में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शंकरा आई सेन्टर द्वारा 1 जनवरी को सेंधवाल व गुलई, 6 को मोहना व ओंकारेश्वर, 9 को सिंगोट व गुड़ी खेड़ा, 12 को पंधाना व बड़गांव गुर्जर, 13 को हरसूद व किल्लौद 14 को भराड़ी व बोथिया, 15 को मूंदी व सुलगांव, 20 को कालमुखी व छैगांवमाखन, 22 को जावर व सिहाड़ा, 26 को रोशनी व झींझरी, 27 को रेवापुर व पलानीमाल, 29 को छैगांवमाखन व जसवाड़ी में आयोजित होंगे।
इसी तरह चौइथराम फाउण्डेशन ट्रस्ट इन्दौर द्वारा तथा 2 जनवरी को पंधाना, 5 को कालमुखी, 8 को मूंदी व सुलगांव, 9 को खालवा व सेंधवाल, 12 कों गांधवा व खण्डवा विजन सेंटर, 15 को छैगांवमाखन, 16 को पुनासा व जावर, 19 को हरसूद, 21 को बोरगांव बुजुर्ग व धनगांव, 28 को पंधाना, 29 को मूंदी व बरुड (हरसूद), 30 को सिंगोट व खण्डवा विजन सेंटर तथा गुड़ीखेड़ा मे निशुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
