पावनसिटी टिमरनी हरदा

 बृजेश रिछारिया संवाददाता 

टिमरनी के

राजाबरारी एस्टेट के सभी 9 विद्यालयों एवं डी.ई.आई. केंद्रों द्वारा दयालबाग यूनिवर्सिटी का संस्थापक दिवस, राधास्वामी सतसंग के सातवें पूज्य आचार्य परम गुरु हुजूर डॉ. एम. बी. लाल साहब के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर 31 जनवरी को हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी पूर्ण उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व में तीन बार टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे कुँवर संजय शाह (मकड़ाई) रहे। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शैलुजा शाह की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। विशेष अतिथियों के रूप में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष  गया प्रसाद पांडे एवं वरिष्ठ नेता  हरिओम पटेल एवं अन्य मंडलाधिकारी उपस्थित रहे। आस पास के ढानो से बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं पालक एवं सरकारी स्कूलों के बच्चे एवं शिक्षक भी उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें सभी ने सराहा।

राजाबरारी एस्टेट में गत वर्ष सिलाई बुनाई प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 19 महिलाओं हेतु वार्षिक सिलाई मशीन वितरण किया गया।

मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई विज्ञान प्रदर्शनी एवं फूड स्टॉल का अवलोकन कर उनका उत्साहवर्धन किया।

सभी उपस्थित जनों को प्रार्थना उपरांत हलवे का विशेष प्रसाद वितरित किया गया।

Leave a Reply